सैन्य संबंधों को मजबूत बनाएंगे चीन और उत्तर कोरिया
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक चीन में केंद्रीय सैन्य आयोग के उप प्रमुख जू काईहाऊ ने बुधवार को कहा कि चीन और उत्तर कोरिया मित्र हैं और दोनों देशों की सेनाएं निकट सहयोग बनाए रखेंगी।
जू ने उत्तर कोरिया के राष्ट्रीय रक्षा आयोग के सदस्य किम जोंग गैक से मुलाकात के बाद यह बात कही। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग से आपसी हितों और क्षेत्र में शांति को बल मिलेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications