करजई के शपथ ग्रहण समारोह में कृष्णा और कुरैशी की मुलाकात
कृष्णा और कुरैशी की मुलाकात को पूरी तरह अनौपचारिक बताया जा रहा है। कुरैशी पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के साथ काबुल पहुंचे हैं।
कहा जा रहा है कि मुलाकात के दौरान दोनों के बीच हुई वार्ता राष्ट्रमंडल देशों के राष्ट्राध्यक्षों की पोर्ट ऑफ स्पेन में 28 नवंबर को होने वाली बैठक के दौरान दोनों मंत्रियों की आगामी मुलाकात पर केंद्रित थी।
कृष्णा ने अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से भी मुलाकात की। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अमेरिका के आगामी राजकीय दौरे के दौरान भी दोनों विदेश मंत्री मुलाकात करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications