उग्रवादियों से वार्ता के लिए पूर्व आईबी प्रमुख हालदार असम पहुंचे
हालदार ने संवाददाताओं को बताया, "मैं यहां राज्य सरकार से बातचीत के लिए आया हूं और बातचीत के बाद अन्य चीजों पर गौर किया जाएगा। "
राज्य सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि हालदार के आने से हम शांति प्रक्रिया में तेजी की उम्मीद कर रहे हैं।
पूर्व आईबी प्रमुख ने गुरुवार को राज्य के मुख्य सचिव पी.सी. शर्मा से मिलकर सरकार के साथ संघर्षविराम करने वाले गुटों की स्थिति पर चर्चा की।
एक अधिकारी ने कहा कि हम शांति वार्ता के दौरान आने वाली बाधाओं के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications