देश ने जन्मदिन पर इंदिरा गांधी को याद किया (लीड-1)
संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन केंद्रीय कक्ष में मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी और लोकसभा अध्यक्ष मीराकुमार सहित कई नेताओं ने इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर इंदिरा गांधी पर एक पुस्तिका का भी वितरण किया गया।
यमुना नदी के किनारे स्थित शक्ति स्थल पर सुबह दिवंगत नेता की याद में एक समारोह हुआ।
लौह महिला इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री कृष्णा तीरथ ने कहा, "देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के मौके पर हमें देश की हरेक महिला को सशक्त बनाने का संकल्प लेना चाहिए।"
इस अवसर पर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications