मेट्रो के निर्माणाधीन स्थल पर लोहे का बीम गिरा, किशोर घायल
यह दुर्घटना केंद्रीय सचिवालय-कुतुबमीनार मेट्रो लाइन पर दक्षिणी दिल्ली के ग्रीन पार्क मेट्रो स्टेशन के पास दोपहर लगभग 1.30 बजे हुई जहां निर्माण कार्य चल रहा था।
दिल्ली मेट्रो अधिकारियों के अनुसार चारों किशोर दुर्घटना के समय निर्माण स्थल से होकर जाने का प्रयास कर रहे थे।
मेट्रो अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "लड़कों ने निर्माण स्थल पर उस समय प्रवेश किया जब बाड़ को दूसरी जगह हटाया जा रहा था। लड़के लोहे की बीम पर बैठ फोन पर बातें कर रहे थे। बीम अपनी जगह से खिसक गया और गिर पड़ा। इस दौरान एक लड़के के पैर में चोट आई है।"
अधिकारी ने कहा कि किशोर को घायलावस्था में पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications