प्रधानमंत्री ने दिया राहुल को एफआरपी अध्यादेश में संशोधन का भरोसा
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने गुरुवार शाम एक बयान जारी कर कहा कि राहुल गांधी ने आज सुबह प्रधानमंत्री से मुलाकात की और उन्हें गन्ना किसानों की भावनाओं से अवगत कराया।
बयान के मुताबिक प्रधानमंत्री ने राहुल को आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार गन्ना किसानों की समस्याओं पर गौर करेगी और जरूरत पड़ी तो किसानों के हित में फेयर एंड रिम्युनेरेटिव प्राइस (एफआरपी) अध्यादेश में सुधार भी किया जाएगा।
दिग्विजय सिंह ने कहा, "कांग्रेस सभी गन्ना किसानों से अपील करती है कि वह संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार की किसान हितैषी नीतियों पर भरोसा रखे। हम उन्हें भरोसा दिलाना चाहते हैं कि मौजूदा परिदृश्य को देखते हुए गóो की कीमतों में हरसंभव वृद्धि की जाएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications