पैर टूटने के बावजूद झारखण्ड में चुनाव प्रचार कर रहे हैं लालू प्रसाद
चुनाव प्रचार के दौरान राजद अध्यक्ष दिन भर में तीन से पांच जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। पिछले सप्ताह बिहार के आरा जिले में मंच के गिरने से लालू प्रसाद यादव चोटिल हो गए थे।
पूर्व रेल मंत्री पूरे राज्य में चुनाव प्रचार करने के लिए अस्थाई तौर पर रांची स्थानांतरित हुए हैं। रांची के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
लालू यादव ने बुधवार को धनबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा," जब मेरी सरकार थी तो आलू दो रुपए प्रति किलो था। अब यह 25 रुपए प्रति किलो हो गया है। यदि आप सस्ता आलू खाना चाहते हैं तो लालू को अपना वोट दीजिए।"
लालू प्रसाद ने नक्सलियों से मुख्य धारा में शामिल होने की अपील भी की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications