शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 213 अंक लुढ़का (राउंडअप)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' गुरुवार को बढ़त के साथ 17,004.98 अंक पर खुला और 213.13 अंकों की गिरावट के साथ 16,785.65 अंक पर बंद हुआ। बुधवार को सेंसेक्स 16,998.78 पर बंद हुआ था।
गुरुवार को कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 17,004.98 के उच्चतम और 16,712.33 के निम्नतम स्तर को छुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' गुरुवार को गिरावट के साथ 5,043.95 पर खुला और 65.70 अंकों की गिरावट के साथ 4989.00 अंक पर बंद हुआ। बुधवार को निफ्टी 5054.70 पर बंद हुआ था।
बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप सूचकांक में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 108.44 अंकों की गिरावट के साथ 6396.59 अंक पर और स्मालकैप सूचकांक 81.60 अंकों की गिरावट के साथ 7494.79 अंक पर बंद हुआ।
गुरुवार को करीब 1682 कंपनियों के शेयर मूल्यों में गिरावट और 1052 कंपनियों के शेयर मूल्यों में बढ़त दर्ज की गई जबकि 87 शेयरों के भाव अपरिवर्तित रहे।
जिन प्रमुख शेयरो में गिरावट दर्ज की गई उनमें जयप्रकाश एसोसिएट्स 4.53 फीसदी, रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर 3.9, डीएलएफ लि. 3.68, हिंडाल्को 3.46 और रिलायंस कम्युनिकेशन्स 2.41 फीसदी शामिल रहीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications