केंद्रीय योजनाओं की राशि सही ढंग से खर्च करनी होगी : अहलूवालिया
पटना में आयोजित एक सेमिनार में अहलूवालिया ने कहा, "बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देना योजना आयोग के अधिकार क्षेत्र में नहीं है। लेकिन जहां तक मैं समझता हूं अभी ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है।"
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं की राशि को राज्य सरकार को सही ढंग से खर्च करना होगा। उन्होंने कहा कि राशि का उपयोग होगा तभी गरीबी पर अंकुश पाया जा सकेगा।
गरीबी उन्मूलन के मामले में उन्होंने राज्य सरकार की तारीफ की। उन्हें कहा कि बिहार में गरीबी उन्मूलन के लिए कई योजनाएं सफलतापूर्वक चल रही हैं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा गरीबी तय करने के तरीके को लेकर सवाल उठाए जाने पर अहलूवालिया ने कहा कि इसपर केंद्र सरकार विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रो़ तेन्दुलकर की अध्यक्षता में एक समिति बनाई गई है जिसकी रिपोर्ट नवंबर में ही आने वाली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications