बजरंग दल ने चीनी उत्पादों के बहिष्कार का आह्वान किया
बजरंग दल ने अपने बयान में कहा, "चीन की वस्तुएं गुणवत्ता में बहुत खराब हैं और उन्होंने भारत को सस्ती वस्तुओं का एक डंपिंग बाजार बना दिया है। इसके कारण देश के छोटे और कुटीर उद्योग बंद हो रहे हैं और बेरोजगारी बढ़ रही है।"
बजरंग दल ने व्यापारिक संगठनों से चीन के साथ सभी व्यापारिक संबंध तोड़ने को भी कहा।
बजरंग दल के प्रदेश संयोजक अशोक कपूर ने बयान में कहा, "चीन हमारे देश की सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा बनता जा रहा है और हमें उसकी वस्तुओं को खरीदकर उसकी अर्थव्यवस्था को मजबूत नहीं बनाना चाहिए। हमें स्वदेशी वस्तुओं पर ही निर्भर रहना चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications