किसानों का गुस्सा चीनी मिलों पर फूटा
जिले के खतौली, सिसौली, भौंराकलां, ऊंन, मंसूरपुर और तेताना स्थित चीनी मिलों में गुरुवार को आक्रोशित किसानों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने पुलिस के साथ हाथापाई भी की। काफी मशक्कत के बाद पुलिस उन्हें वहां हटाने में कामयाब रही।
खतौली के थाना प्रभारी अजय कुमार गौतम ने आईएएनएस को बताया कि किसानों के उग्र आंदोलन को देखते हुए जिले के सभी चीनी मिलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
इससे पहले बुधवार को भी कई अलग-अलग इलाकों में किसानों ने चीनी मिलों में जाकर तोड़फोड़ की थी।
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा गóो का समर्थन मूल्य 165 रुपये प्रति क्विंटल व केंद्र सरकार द्वारा उससे भी कम 129.85 रुपये प्रति क्विंटल तय करने और उचित एवं लाभकारी मूल्य व्यवस्था (एफआरपी) तय करने का किसान विरोध कर रहे हैं। गन्ना किसान प्रति क्विंटल 280 रुपये से ज्यादा के समर्थन मूल्य की मांग कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications