शेख हसीना को मिलेगा 'इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार'
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने गुरुवार को इस आशय की घोषणा करते हुए कहा कि शेख हसीना को प्रधानमंत्री बनने के बाद उनके "विजन 2021" के तहत एक मध्यम आय वाले देश में गरीबी और असमानता दूर करने के लिए किए गये उनके प्रयासों को देखते हुए यह पुरस्कार दिया जाएगा।
पीएमओ द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि यह पुरस्कार विश्व शांति को बढ़ावा देने के लिए बांग्लादेश की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।
पुरस्कार के लिए अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक मण्डल का नेतृत्व कर रहे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि शेख हसीना ने अपने देश में गरीबी को दूर करने के लिए और लोगों को सामाजिक और आर्थिक न्याय दिलाने के लिए सराहनीय प्रयास किया है।
यह पुरस्कार प्रधानमंत्री शेख हसीना को अगले साल दिया जाएगा। पुरस्कार स्वरुप 25 लाख रुपए और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications