मुखर्जी ने मीडिया के सवालों का जवाब देना मुनासिब नहीं समझा
दरअसल, 3जी स्पैक्ट्रम आवंटन के सिलसिले में गठित किए गए मंत्री समूह की संसद भवन स्थित वित्त मंत्री के कक्ष में बैठक चल रही थी। बैठक के बाद पत्रकारों ने मुखर्जी से जानना चाहा कि बैठक का नतीजा क्या रहा। इसके जवाब में उन्होंने कहा, "मैं क्यों मीडिया को बताऊं।"
इस बैठक में रक्षा मंत्री ए. के. एंटनी, केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम, कानून मंत्री वीरप्पा मोइली, सूचना व प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी, दूरसंचार व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ए. राजा उपस्थित थे।
मुखर्जी को गुस्से में देख राजा ने उन्हें संभालने की कोशिश की। मुखर्जी ने कहा, "मैंने मीडिया को नहीं बुलाया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications