दिल्ली विश्वविद्यालय में व्याख्यान देंगे दलाई लामा
इटली की यात्रा के बाद शुक्रवार को दिल्ली लौट रहे दलाई लामा कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
उनके शुक्रवार की शाम सीरी फोर्ट स्टेडियम में आयोजित चर्चा 'वूमेन एंड पीस' में शामिल होने की उम्मीद है। वह गुरुवार से तिब्बती इतिहास और संस्कृति पर शुरू होने वाले त्रि-दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
दिल्ली विश्वविद्यालय व वाराणसी स्थित तिब्बती अध्ययन के केंद्रीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित सम्मेलन में ब्रिटेन, अमेरिका और एशिया के विद्वान शामिल होंगे।
दलाई लामा के दिल्ली कार्यालय की अधिकारी क्षीरिंग सोमो का कहना है, "तिब्बत के राजनीतिक इतिहास और स्थिति को तिब्बती और पश्चिमी लेखकों ने अलग-अलग ढंग से समझा है। यहां तक कि चीनी लेखकों का 1912 के मंचू वंश के पतन से पहले पतन के बाद का काम अलग है।"
उन्होंने कहा कि इसलिए पिछले तीन दशकों में तिब्बती अध्ययन महत्वपूर्ण हो गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications