दिल्ली में डेंगू के 32 नए मामले सामने आए
राज्य के नोडल अधिकारी देबाशीष भट्टाचार्य ने आईएएनएस को बताया, " पिछले 24 घण्टे के दौरान डेंगू के 32 नए मामले दर्ज किए जाने के बाद राज्य में इस बीमारी से प्रभावित लोगों की संख्या बढ़कर 945 तक पहुंच गई है।"
दिल्ली में अभी तक इस बीमारी से दो लोगों की मौत हो चुकी है जिसमें एक 15 वर्षीय किशोर और नौ साल का एक बच्चा शामिल है।
दिल्ली सरकार को उम्मीद है कि ठण्ड में एडीज मच्छरों के प्रजनन में कमी से डेंगू के मामलों में कमी आएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications