उत्तराखण्ड में शिकारी गिरोह का सरगना गिरफ्तार
स्वयंसेवी संस्था भारतीय वन्यजीव सुरक्षा समाज (डब्लूपीएसआई) की निशानदेही पर बीरबल उर्फ तोथा राम को बुधवार को उसके एक सहयोगी के साथ गिरफ्तार किया गया।
स्वयंसेवी संगठन द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि उनके पास से हिरण के दो सींग, जाल, चाकू, दो मोबाइल फोन और एक मोटर साइकिल बरामद की गई है। पकड़ा गया व्यक्ति शिकारी गिरोह का सरगना है।
पानीपत के रहने वाले तोथा राम को पहले भी दो बार पकड़ा गया था। पहली बार मई 2003 में और दूसरी बार अगस्त 2004 में बाघ की खाल के साथ गिरफ्तार किया गया था। वह 2004 में जमानत पर जेल से बाहर आया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications