मध्य प्रदेश सरकार ने सुध ली किसानों की
कृषि कल्याण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष पिछले सालों की तुलना में अधिक प्रमाणित बीजों का भंडारण करके वितरण कराया जा रहा है। इस वर्ष रबी मौसम में आठ लाख 81 हजार क्विंटल बीज उपलब्ध है जो पिछले साल से तीन लाख क्विंटल अधिक है।
सरकार ने इस साल अब तक की सबसे कम बीज दर तय की है। गेहूं पर 700, चना पर 1325 और सरसों पर 1535 रुपये अनुदान मंजूर किया गया है। इसके चलते किसानों को गेहूं बीज 1300, चना 1400 और सरसों 1615 रुपये प्रति क्विंटल मिल रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications