बंगाल के जूट कामगार 14 दिसम्बर से बेमियादी हड़ताल करेंगे

भारतीय जूट मिल संघ (आईजेएमए) के अध्यक्ष संजय कजारिया का कहना है, "कुल मिलाकर 19 मजदूर संघ हड़ताल पर जा रहे हैं। इससे कुल 55 जूट मिलें प्रभावित होंगी।"

यद्यपि कजारिया ने आईएएनएस से कहा कि आईजेएमए को अब तक मजदूर संघों से हड़ताल की कोई सूचना नहीं मिली है।

कामगार मिल मालिकों, राज्य सरकार और स्वयं के बीच एक त्रिपक्षीय वार्ता के द्वारा महंगाई भत्ते तया भविष्य निधि की बकाया राशि प्राप्त करने के साथ ही नया वेतन समझौता लागू करना चाहते हैं।

हड़ताल पर जाने वाले 19 मजदूर संघों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ 30 नवंबर से ही हड़ताल पर चला जाएगा।

कामगारों के हड़ताल पर जाने की वजह से प्रति दिन करीब 3,770 टन उत्पादन का नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है।

कजारिया ने कहा कि मूल्य के आधार पर करीब 17 करोड़ रुपये (प्रत्येक टन पर 45,000 रुपये) का नुकसान होगा। निर्यात राजस्व हानि तीन करोड़ रुपये से अधिक होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+