भाजपा ने सौंपा मायावती सरकार के खिलाफ आरोप पत्र
लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में भाजपा के प्रदेश इकाई के अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी ने संवाददाताओं से कहा कि हमने तथ्यों और सबूतों के आधार पर बसपा सरकार के खिलाफ एक आरोप पत्र तैयार किया है, जो केवल मुख्यमंत्री मायावती ही नहीं बल्कि उनके तमाम मंत्रियों, सांसदों और विधायकों की कारगुजारियों का खुलासा करता है।
त्रिपाठी ने बताया कि कई खंडों (सेक्शन) में बंटे इस आरोप पत्र में खुलासा किया गया है कि कैसे मायावती द्वारा संविधान की धज्जियां उड़ाकर राजकोषीय धन का दुरूपयोग किया जा रहा है। साथ ही किस तरह से राज्य सरकार ने गंभीर आपराधिक मामलों के आरोपी बसपा विधायकों पर से मुकदमे वापस ले लिए।
त्रिपाठी ने कहा बसपा सरकार संविधान का शासन समाप्त करने की दोषी है। भाजपा ने राज्यपाल बी.एल.जोशी से इस जनविरोधी सरकार के संविधान विरोधी आचरण के बारे में केंद्र सरकार को अपनी रिपोर्ट भेजने की गुजारिश की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications