विस्फोट में प्रखंड प्रमुख के सुरक्षाकर्मी की मौत
छपरा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) मिथिलेश कुमार ने बताया कि मकेर प्रखंड प्रमुख गुड्डु शर्मा गुरुवार को अपने जीप से प्रखंड कार्यालय से किसी कार्य से वापस लौट रहे थे कि प्रखंड कार्यालय के समीप ही एक बारूदी सुरंग विस्फोट हो गया। इस विस्फोट में प्रखंड प्रमुख के सुरक्षाकर्मी विजय कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि घायल सभी लोगों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इस घटना में नक्सलियों के हाथ होने के बाबत उन्होंने बताया कि विस्फोट के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है, जांच के बाद ही घटना की सही जानकारी मिल पाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications