छत्तीसगढ़ में किसानों का 25 नवंबर को राज्यव्यापी बंद
संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा है कि किसानों के हितों की अनदेखी करने के विरोध में इस बंद का आयोजन किया गया है। संयुक्त किसान मोर्चा का यह फैसला सरकार के उस बयान के एक दिन बाद आया है जिसमें सरकार ने धान के खरीद मूल्य पर 50 रुपए प्रति क्विंटल बोनस देने की घोषणा की थी।
राज्य सरकार ने धान की खरीद के लिए पूरे राज्य में 1,577 केंद्र बनाए हैं। जिसमें धान की सामान्य ग्रेड के लिए 950 रुपए और ग्रेड ए के लिए 980 रुपए निर्धारित किए गए थे।
उल्लेखनीय है कि राज्य और केंद्र सरकार की ओर से 50-50 रुपए की हिस्सेदारी के बाद दोनों ग्रेडों में 100 रुपए की वृद्धि की गई है जिसके बाद सामान्य ग्रेड के लिए 1050 रुपए और ग्रेड ए धान के लिए 1080 रुपए रखा गया है।
जबकि किसान राज्य सरकार द्वारा चुनाव से पूर्व किए गए वादे के मुताबिक प्रति क्विंटल के हिसाब से 250 रुपए बोनस की मांग कर रहे हैं।
गौरतलब है कि किसानों ने इस मुद्दे पर नौ नवंबर को राज्य में सड़कों और राष्ट्रीय राजमार्गो को जाम कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications