सेंसेक्स में 213 अंकों की गिरावट (लीड-1)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' गुरुवार को बढ़त के साथ 17,004.98 अंक पर खुला और 213.13 अंकों की गिरावट के साथ 16,785.65 अंक पर बंद हुआ। बुधवार को सेंसेक्स 16,998.78 पर बंद हुआ था।
गुरुवार को कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 17,004.98 के उच्चतम और 16,712.33 के निम्नतम स्तर को छुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' गुरुवार को गिरावट के साथ 5,043.95 पर खुला और 65.70 अंकों की गिरावट के साथ 4989.00 अंक पर बंद हुआ। बुधवार को निफ्टी 5054.70 पर बंद हुआ था।
बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप सूचकांक में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 108.44 अंकों की गिरावट के साथ 6396.59 अंक पर और स्मालकैप सूचकांक 81.60 अंकों की गिरावट के साथ 7494.79 अंक पर बंद हुआ।
गुरुवार को बीएसई के सभी सेक्टरों में गिरावट दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications