भारतीय नौसेना में पहली बार महिला नेवीगेटर्स की नियुक्ति
हरियाणा की उप लेफ्टिनेंट अम्बिका हूडा और उत्तर प्रदेश की उप लेफ्टिनेंट सीमा रानी शर्मा भारतीय नौसेना के डोर्नियर विमान में उड़ान भरेंगी। इस विमान को परिवहन और हवाई निगरानी के लिए उपयोग किया जाता है।
नौसेना के एक प्रवक्ता ने आईएएनएस से कहा, "नौसेना में एक नेवीगेटर लड़ने का भी काम करता है। वायु सेना के विपरीत हमारे सभी विमान लड़ाई में इस्तेमाल किए जा सकते हैं।"
प्रवक्ता ने कहा, "यह पहली बार हुआ है जब भारतीय नौसेना में महिलाओं को नेवीगेटर नियुक्त किया गया है। यह गर्व का अवसर है क्योंकि उन दोनों ने अपना प्रशिक्षण पूरा कर लिया है।"
नेवीगेटर्स का काम बहुत चुनौतीपूर्ण होता है। उन्हें एक विमान को पूरे समय सही स्थिति में रखने के अलावा यात्रा की योजना, यात्रा के समय पायलट को गंतव्यों के सही समय की जानकारी देने और मौसम के खतरों से विमान को बचाना सुनिश्चित करने की जिम्मेदारियां भी होती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications