खाद्यान्न महंगाई दर 14.55 फीसदी हुई
वाणिज्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक प्याज की कीमत में 35 फीसदी और आलू की कीमत में 30.7 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।
आंकड़ों से यह भी पता चलता है कि सब्जियों की औसत कीमत में 18 फीसदी, दालों की कीमत में 17 फीसदी, चावल की कीमत में 16 फीसदी, गेहूं की कीमत में पांच फीसदी, फलों की कीमत में सात फीसदी और दूध की कीमत में आठ फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।
बुधवार को वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने कहा था कि अल्प वर्षा और देश के कुछ इलाकों में बाढ़ के कारण खरीफ फसल की पैदावार में कमी आने का अनुमान है। ऐसे में सरकार को चावल का आयात करना पड़ सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications