अंतरिक्ष यान अटलांटिस आईएसएस से जुड़ा
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के मुताबिक अंतर्राष्ट्रीय समय 16.51 बजे (1651 जीएमटी) पर कमांडर चार्ल्स हॉबोग ने यान को अंतरिक्ष केंद्र से जोड़ा।
यान के केंद्र से जुड़ने से पहले केंद्र के इंजीनियरों व छायाकारों जेफरी विलियम्स और निकोल स्टॉट ने यान की हीट शील्ड की तस्वीरें लीं।
ये तस्वीरें 'मिशन कंट्रोल' को भेजी जाएंगी। इस मिशन के प्रबंधक और छायाचित्र विशेषज्ञ तस्वीरों का अध्ययन कर बताएंगे कि यान के प्रक्षेपण के समय हीट शील्ड में कोई नुकसान तो नहीं हुआ था।
फ्लोरिडा स्थित केनिडी अंतरिक्ष केंद्र से सोमवार को अटलांटिस का प्रक्षेपण किया गया था। उसकी 11 दिन की उड़ान में तीन अंतरिक्ष चहल-कदमियां और दो प्लेटफॉर्म की स्थापना शामिल हैं।
'अटलांटिस एसटीएस-129 मिशन' 2009 के लिए नासा का पांचवा और अंतिम यान मिशन है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications