प्रधानमंत्री ने गन्ना मूल्य को लेकर आपात बैठक की
संसद भवन में हुई इस बैठक में वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी, कानून मंत्री एम. विरप्पा मोइली, कृषि मंत्री शरद पवार और गृह मंत्री पी. चिदंबरम शामिल हुए।
बैठक में लिए गए फैसले के बारे में पूछे जाने पर मंत्रियों ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।
यद्यपि, सूत्रों ने कहा, "बैठक में लिए गए फैसले को आज मंत्रिमंडल की होने वाली बैठक में रखा जाएगा।" शाम पांच बजे मंत्रिमंडल की बैठक होगी।
इस बीच कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री से इस मुद्दे और बुंदेलखंड के लिए पैकेज के मुद्दे पर अलग से मुलाकात की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications