धूम्रपान की तरह घातक हो सकता है अवसाद
लंदन स्थित किंग्स कॉलेज के मनोचिकित्सा संस्थान (आईओपी) और नार्वे के बर्गेन विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने अपने साझा प्रयास के तहत 60,000 लोगों पर किए गए शोध के माध्यम से यह खुलासा किया है।
शोधकर्ताओं का दावा है कि हाल के दिनों में धूम्रपान करने वालों और असवाद से पीड़ित रहने वाले लोगों में असमय मृत्यु का शिकार होने का खतरा दोगुना हो गया है।
शोध करने वाले दल का नेतृत्व करने वाले आईओपी के रॉबर्ट स्टीवर्ट का मानना है कि अवसाद से पीड़ित लोगों का अधिक ध्यान दिए जाने की जरूरत है क्योंकि कई अन्य कारकों से मिलने के बाद इसका असर दोगुना हो जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications