अंबानी बंधुओं पर लक्ष्मी मेहरबान, मुकेश अव्वल (लीड-1)

मुकेश के पास कुल 32 अरब डॉलर की संपत्ति है जबकि मित्तल के पास 30 अरब डॉलर की संपत्ति है। अनिल अंबानी 17.5 अरब डॉलर संपत्ति के मालिक हैं और वह तीसरे सबसे अमीर भारतीय हैं। 14.9 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ सॉफ्टवेयर कंपनी विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी चौथे स्थान पर हैं। शशि एवं रवि रुईया के पास 13.6 अरब डॉलर की संपत्ति है जबकि के.पी. सिंह के पास 13.5 अरब डॉलर की संपत्ति है।

पत्रिका के अनुसार इस साल सूची में आने वाले भारतीय अरबपतियों की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में करीब दोगुनी हो गई है। देश में इस वर्ष कुल ऐसे 52 अरबपति हैं जिन्हें इस सूची में जगह दी गई। फोर्ब्स ने कहा, "भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की कुल संपत्ति 276 अरब डॉलर है जो देश के सकल घरेलू उत्पाद का करीब एक चौथाई है।"

इस साल सबसे ज्यादा उछाल मुकेश अंबानी की संपत्ति में देखने को मिला है। उनकी कुल संपत्ति इस बार 54 फीसदी की वृद्धि के साथ 32 अरब डॉलर पहुंच गई। बीते साल उनकी संपत्ति 21 अरब डॉलर थी। इसी तरह मित्तल की संपत्ति में 46 फसदी और अनिल की संपत्ति में 40 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है।

इस बार भारतीय अरबपतियों की इस सूची में कई बड़े नाम इधर से उधर हुए हैं। भारती टेलीकॉम के प्रमुख सुनील मित्तल इस बार चौथे स्थान से खिसककर आठवें पायदान पर पहुंच गए हैं। इसी तरह प्रेमजी चौथे और शशि एवं रवि रुईया पांचवे स्थान पर आ गए हैं। गोदरेज समूह के मालिक आदि गोदरेज शीर्ष 10 से बाहर हो गए हैं। वह अब 12वें स्थान पर हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+