जगन्नाथ मंदिर में दो विदेशी हिरासत में
पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए 52 वर्षीय जे.रमन ऑस्ट्रेलिया के नागरिक हैं जबकि ली शी शिंग सिंगापुर का रहने वाला है। दोनों विदेशी कथित तौर पर सुबह सात बजे मंदिर में प्रवेश करने की कोशश कर रहे थे।
सहायक पुलिस उपनिरीक्षक वेणुधर साहू ने कहा," हमने दो विदेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है जो मंदिर में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे। प्रवेश करने की कोशिश करने के दौरान कुछ लोगों द्वारा उन्हें पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया।"
इस घटना के बाद मंदिर परिसर में कुछ समय के लिए तनाव पैदा हो गया। इस प्रसिद्ध मंदिर के परिसर में विदेशियों का प्रवेश वर्जित है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications