रूस ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन में 25 फीसदी कटौती करेगा
स्टॉकहोम में सम्मेलन के बाद यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष जोस मैनुअल बारोसो ने रूसी राष्ट्रपति की इस प्रतिबद्धता का स्वागत किया है।
आयोग के अध्यक्ष ने कहा," मैं राष्ट्रपति मेदवेदेव की वर्ष 2020 तक ग्रीनहाउस गैस के उत्सर्जन में 25 फीसदी की कटौती के इस संकेत का स्वागत करता हूं।"
गौरतलब है कि रूस में सोवियत संघ के टूटने के बाद ईधन आधारित भारी उद्योग का पतन हो गया जिससे रूस में कार्बन उत्सर्जन 1990 के स्तर से नीचे चला गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications