भारत से निकट संबंधों पर चिंतित न हो पाकिस्तान : अमेरिका

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अमेरिका यात्रा से हफ्ता भर पहले अमेरिकी विदेश सहायक मंत्री रॉबर्ट ब्लेक ने कहा, "हम पाकिस्तान और भारत से अपने रिश्तों को अहमियत देते हैं।"

ब्लेक ने कहा कि अमेरिका वैश्विक स्तर पर भारत की अहम भूमिका देखता है और वह आर्थिक विकास, परमाणु अप्रसार, जलवायु परिवर्तन और व्यापारिक मसलों, निवेश, शिक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा आतंकवाद के खिलाफ अभियान में सहयोग बढ़ाने के लिए काम करना चाहता है।

उन्होंने कहा, "लेकिन मुझे नहीं लगता कि पाकिस्तान को हमारी ओर से भारत के साथ उठाए जा रहे इन कदमों से चिंतित होना चाहिए।"

ब्लेक ने कहा कि ओबामा प्रशासन के कार्यभार संभालने पर शुरुआत में कहा गया था कि अमेरिका पाकिस्तान और अफगानिस्तान पर ध्यान देगा लेकिन अब वह भारत से भी संबंध प्रगाढ़ बना रहा है।

उन्होंने कहा कि इसकी ठोस वजह यह थी कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान अमेरिका के लिए बेहद अहम थे और भारत में तब तक नई सरकार का गठन भी नहीं हुआ था। भारत के साथ रक्षा सौदों पर उन्होंने कहा कि इस दिशा में प्रयास जारी हैं और दीर्घकालिक बिक्री पर भी गौर किया जाएगा।

मुंबई पर पिछले साल 26 नवंबर को हुए आतंकवादी हमलों के दोषियों के खिलाफ पाकिस्तानी कार्रवाई के बारे में उन्होंने कहा कि पाक सरकार ने इसकी जांच की दिशा में कुछ प्रगति की है, लेकिन उसे कुछ और सहयोग की जरूरत है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+