बाल्को दुर्घटना में एक अधिकारी निलंबित
सरकार द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि उपनिदेशक रज्जु भोई को बिजली संयत्र में हुई दुर्घटना के बाद लापरवाही बरतने के मामले में निलंबित किया गया है।
गौरतलब है कि तीन दिन पहले 16 नवंबर को पुलिस ने बाल्को के उपाध्यक्ष और बिजली संयत्र के परियोजना प्रबंधक विरल मेहता और इस परियोजना से जुड़े दो अन्य अधिकारियों सहायक प्रबंधक दीपक नारंग और प्रशिक्षु इंजीनियर अनूप महापात्र को गिरफ्तार किया था।
राज्य सरकार ने पहले ही इस घटना की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं। एक सदस्यीय न्यायिक आयोग के अध्यक्ष और जिला सत्र न्यायालय के न्यायाधीश संदीप बक्शी इस दुर्घटना की जांच का रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications