मुकेश अंबानी देश के सबसे अमीर व्यक्ति

इस सूची में दूसरे स्थान पर भारतीय मूल के ब्रिटिश उद्योगपति लक्ष्मी निवास मित्तल हैं। मुकेश के पास कुल 32 अरब डॉलर की संपत्ति हैं जबकि मित्तल के पास 30 अरब डॉलर की संपत्ति हैं। अनिल अंबानी के पास 17.5 अरब डॉलर की संपत्ति है और वह तीसरे पायदान पर हैं। 14.9 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ सॉफ्टवेयर कंपनी विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी चौथे स्थान पर हैं। शशि एवं रवि रुईया के पास 13.6 अरब डॉलर की संपत्ति है जबकि के.पी. सिंह के पास 13.5 अरब डॉलर की संपत्ति है।

फोर्ब्स की भारतीय अरबपतियों की इस वर्ष की सूची पिछले वर्ष की तुलना में करीब दोगुना हो गई है और इसमें इस साल 52 अरबपति शामिल हैं।

पत्रिका ने कहा, "भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की कुल संपत्ति 276 अरब डॉलर है जो देश के सकल घरेलू उत्पाद का करीब एक चौथाई है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+