हांगकांग में रिकार्ड सर्दी
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक 1883 के बाद से यह नवंबर का सबसे ठंडा दिन था। बुधवार की सुबह यहां 9.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।
चीन की सीमा से लगे ग्रामीण इलाके और भी ठंडे थे। यहां तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया था।
इससे पहले 1976 में 18 नवंबर का दिन सबसे अधिक ठंडा था। इस दिन तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
मौसम विज्ञानियों ने चेतावनी दी है कि दक्षिणी चीन में हिमपात का कारण बनने वाली ठंड सप्ताहांत तक जारी रहेगी क्योंकि पूर्वोत्तर का मानसून दक्षिणी चीन में सर्दी का मौसम ले आया है।
हालांकि सप्ताहांत में मौसम में गर्माहट आने की उम्मीद की जा रही है। जिससे आने वाले सप्ताह में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आस-पास होगा।
हांगकांग चीन के दक्षिणी छोर पर उप-उष्णकटिबंधीय इलाका है जहां कभी भी हिमपात नहीं होता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications