परमाणु मसले पर वार्ता में शामिल हो उत्तर कोरिया : अमेरिका, दक्षिण कोरिया (लीड-1)
अपनी एशियाई देशों की यात्रा के अंतिम चरण में दक्षिण कोरिया पहुंचे ओबामा ने सियोल में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अमेरिकी प्रशासन की जल्द ही उत्तर कोरिया मामलों के अपने विशेष प्रतिनिधि स्टीफन बोस्वर्थ को प्योंगयोंग भेजने की योजना है। ओबामा ने कहा कि बोस्वर्थ की इस यात्रा से छह पक्षीय वार्ता बहाल करने में मदद मिलेगी। उत्तर कोरिया से इस वार्ता से गत अप्रैल में हट गया था।
इस वार्ता में उत्तर कोरिया,चीन, जापान, रूस, दक्षिण कोरिया और अमेरिका हिस्सा ले रहे थे।
ओबामा और ली के बीच द्विपक्षीय बातचीत के बाद ओबामा ने कहा, " एक बात पर मैं जोर देना चाहता हूं कि मैं और राष्ट्रपति ली इस बात पर सहमत हैं कि पुरा छोड़ दिया जाए, जिसके बारे में उत्तर कोरिया पहले कदम उठाता था फिर वार्ता में लौटने की इच्छा जाहिर करता था और अन्य सहूलियते मांगता था।"
ली ने कहा कि उत्तर कोरिया को पर्याप्त सहायता की एवज में परमाणु कार्यक्रम समाप्त कर देना चाहिए। उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि हमारी पेशकश मान कर उत्तर कोरिया अपने लिए सुरक्षा, अपने नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार तथा नए भविष्य का मार्ग खोलेगा। "
अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच सुरक्षा गठबंधन तथा मुक्त व्यापार समझौते के प्रस्तावित अनुमोदन के बारे में विचार-विमर्श किया।
ओबामा अपने एशियाई दौरे में जापान, सिंगापुर, चीन के बाद दक्षिण कोरिया पहुंचे हैं। गुरुवार को दक्षिण कोरिया के समीप एक अमेरिकी सैन्य ठिकाने का दौरा करने के बाद ओबामा स्वदेश रवाना हो जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications