हिमाचल प्रदेश विधानसभा का सत्र 14 दिसंबर से
संसदीय कार्य मंत्री जे.पी. नद्दा ने आईएएनएस को बताया, "राज्य की राज्यपाल प्रभा राव ने विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 से 21 दिसंबर तक बुलाने की मंजूरी दी है।"
उल्लेखनीय है कि अगस्त में चले विधानसभा सत्र के दौरान केंद्रीय इस्पात मंत्री वीरभद्र सिंह और उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह के विरूद्ध लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विपक्षी कांग्रेस ने विधानसभा में हंगामा किया था।
गौरतलब है कि विधानसभा के पिछले सत्र में बहुचर्चित हिमाचल प्रदेश शिक्षा संस्थान (रैगिंग रोकथाम) कानून, 2009 को विधानसभा में पारित किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications