करजई का शपथ ग्रहण समारोह कड़ी सुरक्षा में शुरू
काबुल, 19 नवंबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ। वे लगातार दूसरी बार देश का सर्वोच्च पद संभालने जा रहे हैं।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार राजधानी काबुल स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस शपथ ग्रहण समारोह में पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के अलावा भारत, जर्मनी, फ्रांस तथा ब्रिटेन के विदेश मंत्री हिस्सा ले रहे हैं।
शपथ ग्रहण समारोह में 500 से ज्यादा लोगों को आमंत्रित किया गया है जिनमें 102 विदेशी मेहमान और 398 अफगानी शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications