बारिश के बाद दिल्ली के तापमान में गिरावट
यद्यपि, मौसम विज्ञान विभाग ने आने वाले दिनों में वर्षा की संभावना से इनकार किया है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक वी. पी. यादव ने आईएएनएस से कहा, "सुबह 8.30 बजे के आसपास राजधानी में न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस समय हिसाब से यह सामान्य तापमान है।"
दिल्ली में सोमवार की रात भारी वर्षा हुई थी। यहां 40 मिनट में 7.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी, जो 1998 के बाद से नवंबर के महीने में हुई सबसे अधिक वर्षा थी। दिल्ली में अब तक नवंबर महीने में 10.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार का दिन साफ रहने की भविष्यवाणी की है।
वी. पी. यादव ने कहा, "हम राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (जिसमें गुड़गांव, नोएडा और फरीदाबाद शामिल हैं) में और वर्षा होने की उम्मीद नहीं कर रहे हैं।"
उन्होंने यह भी कहा कि अगले कुछ दिनों में तापमान में अधिक गिरावट नहीं होगी।
अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जो कि औसत से तीन डिग्री कम होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications