अमेरिका में सबसे लंबे अर्से तक सांसद रहने का गौरव बर्ड को
वाशिंगटन, 18 नवंबर (आईएएनएस)। पश्चिमी वर्जीनिया के सीनेटर राबर्ट बर्ड को अमेरिकी कांग्रेस में सबसे अधिक समय तक सांसद रहने का गौरव हासिल हुआ है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार शुक्रवार को अपना 92वां जन्मदिन मनाने जा रहे बर्ड ने अपना संसदीय करियर तीन जून 1953 को हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स के सदस्य के रूप में शुरू किया। वह वर्ष 1959 में सीनेट के सदस्य बने।
सीनेट बर्ड के सम्मान में बुधवार को एक प्रस्ताव पारित कर सकती है। बर्ड ने एरिजोना के पूर्व सीनेटर कार्ल हेडन को पीछे छोड़ दिया है, जो वर्ष 1912 से 1969 के दौरान कांग्रेस के सदस्य थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications