राष्ट्रीय कानून दिवस पुरस्कार हुड्डा व न्यायमूर्ति पसायत को
परिषद के संयोजक एडिश सी.अगरवाला ने कहा कि राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने विज्ञान भवन में शनिवार से शुरू होने वाले दो दिवसीय समारोह के दौरान अपने हाथों पुरस्कार प्रदान करने की सहमति दे दी है।
अगरवाला ने कहा कि इसके अलावा जिन अन्य लोगों को पुरस्कार के लिए चुना गया है, उनमें महान्यायाधिवक्ता गोपाल सुब्रमण्यम शामिल हैं। यह पुरस्कार उन्हें न्यायशास्त्र के विज्ञान के आधुनिकीकरण में दिए गए योगदान के लिए दिया जा रहा है।
अगरवाला ने कहा, "हुड्डा को हरियाणा में कानूनी मामलों के प्रभावी व ईमानदार प्रशासन को बढ़ावा देने में दिए गए अथक योगदान के लिए इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। वर्तमान में प्रतियोगिता अपीली पंचाट के प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल रहे पसायत को न्यायिक प्रशासन के लिए जीवन भर दिए गए योगदान के लिए चुना गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications