एस.एम. कृष्णा काबुल पहुंचे
इसके पहले भारत ने राष्ट्रपति करजई के दूसरी बार निर्वाचित होने पर बधाई भेजा था। भारत ने अफगानिस्तान में अरबों डॉलर के पुनर्वास और विकास कार्यक्रम चला रखा है।
पहले इस समारोह में उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी हिस्सा लेने वाले थे, लेकिन संसद के शीतकालीन सत्र के कारण उनका कार्यक्रम बदल गया और उसके बाद कृष्णा को वहां भेजा गया।
पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन भी समारोह में हिस्सा लेने के लिए काबुल पहुंच चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications