हिमाचल ने शहीद स्मारक के लिए केंद्र से मांगे 1़ 5 करोड़ रुपये
किशन कपूर ने रक्षा मंत्री ने आग्रह किया कि वर्तमान भर्ती नीति की समीक्षा कर जनसंख्या पर आधारित भर्ती नीति में बदलाव किया जाए, क्योंकि इस नीति के कारण हिमाचल प्रदेश के साहसी एवं योग्य युवा सशस्त्र सेना में भर्ती होने से वंचित रह जाते है।
उन्होंने कहा कि भारी संख्या में हिमाचली सेना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और हिमाचल को अपने सेवारत सैनिकों व पूर्व सैनिक पर गर्व है जिन्होंने युद्घ में विजय हासिल करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया व प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया।
उद्योग मंत्री ने रक्षा मंत्री को बताया कि राज्य के सैनिक कल्याण विभाग द्वारा भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय से कई मुद्दों को उठाया गया हैं। उन्होंने आग्रह किया कि इन मुद्दों पर प्राथमिकता के आधार पर निर्णय लिया जाए।
रक्षा मंत्री ने हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए उठाए गए कदमों की सराहना की तथा विश्वास दिलाया कि केन्द्र सरकार प्रदेश सरकार को सैनिकों के कल्याण के लिए शुरू की गई योजनाओं को लागू करने में हर सम्भव सहायता प्रदान करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications