स्वाइन फ्लू से और 4 की मौत, मृतकों की संख्या 534 हुई
राजस्थान में तीन मरीजों की इस बीमारी से मौत हो गई। इस तरह यहां मृतकों की संख्या 26 हो गई। उधर उड़ीसा में एक मरीज की मौत हो गई। इसे मिलाकर उड़ीसा में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है।
बुधवार को सामने आए 200 नए मामलों में राजस्थान के 63 और दिल्ली के 63 मामले शामिल हैं।
दिल्ली में अब पीड़तों की संख्या बढ़कर 3900 हो गई है। महाराष्ट्र में 10 नए मामले सामने आए हैं और यहां पीड़ितों की संख्या 3838 है। महाराष्ट्र में इस बीमारी से अब तक 214 लोग दम तोड़ चुके हैं।
नए मामलों में हरियाणा के 22, तमिलनाडु के 12, केरल के 7, उत्तर प्रदेश के 7, गुजरात के 2 और आंध्र प्रदेश का 1 शामिल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications