इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र 24वां स्थापना दिवस गुरुवार को
आईजीएनसीए की स्थापना 19 नवम्बर, 1985 को तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने इंदिरा गांधी की स्मृति में की थी। इस संस्थान ने औपचारिक रूप से 24 मार्च, 1987 को स्वायत्त संस्थान के रूप में मान्यता प्राप्त की थी।
आईजीएनसीए इन दोनों अवसरों के उपलक्ष में 19 नवम्बर, 2009 को शाम साढ़े छह बजे अपने परिसर में शाीय नृत्य कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है, जिसमें माधवी मुद्गल तथा गंधर्व महाविद्यालय के अन्य कलाकारों द्वारा ओडिसी नृत्य, गीता चंद्रन एवं वृक्ष नृत्य कंपनी द्वारा भरतनाट्यम तथा कथक केंद्र रेपोरेटरी कंपनी द्वारा कथक की प्रस्तुति दी जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications