ओबामा का दौरा चीन-अमेरिका संबंधों को नई ऊंचाई देगा : जियाबाओ

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार बीजिंग के स्टेट गेस्ट हउस में ओबामा से अपनी मुलाकात के दौरान जियाबाओ ने ओबामा से कहा, "यह मेरी सच्ची आशा है कि आपका यह दौरा सहयोग बढ़ाएगा और चीन-अमेरिका संबंधों को एक नई ऊंचाई तक ले जाएगा।"

उल्लेखनीय है कि ओबामा चीन के चार दिवसीय दौरे पर हैं। वह रविवार को शंघाई पहुंचे थे। ओबामा ने शंघाई में युवकों से कहा कि अमेरिका चीन के उदय को दबाना नहीं चाहता और चीन अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का एक मजबूत, समृद्ध और सफल सदस्य है।

मंगलवार को चीन-अमेरिका संबंधों को "सकारात्मक, रचनात्मक और व्यापक" बताते हुए ओबामा ने कहा कि इससे आर्थिक मंदी दूर करने, स्वच्छ ऊर्जा के विकास, परमाणु हथियारों का विस्तार रोकने, एशिया और पूरी दुनिया में शांति तथा सुरक्षा कायम करने जैसे वैश्विक मुद्दों पर साझेदारी का रास्ता खुलता है।

ओबामा ने कहा कि अमेरिका और चीन 'विरोधी' नहीं हैं और दोनों देश अधिकांश मुद्दों पर समान रुख रखते हैं, वहीं कुछ मामलों पर मतभेद भी हैं।

चीन का दौरा ओबामा के एशिया के चार देशों की यात्रा का हिस्सा है। वह जापान और सिंगापुर के दौरे के बाद चीन पहुंचे हैं। ओबामा बुधवार दोपहर बाद बीजिंग से दक्षिण कोरिया के लिए रवाना होंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+