राजस्थान में स्थानीय निकाय प्रमुख के लिए 107 महिला उम्मीदवार
राज्य निर्वाचन आयुक्त ए.के.पाण्डे ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी से 18, मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी से 3, इण्डियन नेशनल कांग्रेस से 20, बहुजन समाज पार्टी से 10, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से 1, राष्ट्रीय जनता दल से 2 तथा 53 महिला उम्मीदवार निर्दलीय रूप से चुनाव मैदान में हैं। महिलाओं के लिए 18 स्थानीय निकायों में अध्यक्ष पद आरक्षित हैं।
उन्होंने बताया कि 5 महिलाएं अनारक्षित सीट से चुनाव मैदान में हैं। इनमें से 4 सामान्य वर्ग की महिलाएं हैं तथा एक अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिला है। इनमें से रावतभाटा की सामान्य सीट से 2 महिलाएं तथा राजगढ़ व शिवगंज से एक-एक महिला अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में है। माउण्ट आबू में अनुसूचित जनजाति की एक महिला अनारक्षित सीट से चुनाव लड़ रही है।
पाण्डे ने बताया कि भिवाड़ी नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए सर्वाधिक महिलाएं चुनाव मैदान में हैं। पुष्कर नगरपालिका के लिए 3, अलवर में 3, बाड़मेर में 3, भरतपुर में11, चित्तौड़गढ़ में 5, निम्बाहेड़ा में 5, रावतभाटा में 2, राजगढ़ में 1, हनुमानगढ़ में 6, जयपुर में 5, जालौर में 7, बिसाऊमें 4, पिलानी में 8, कैथून में 6, कोटा में 4, नाथद्वारा में 3, सीकर में 4, माउण्ट आबू में1, शिवगंज में1, सिरोही में 3 तथा उदयपुर नगर परिषद अध्यक्ष के लिए 5 महिलाएं चुनाव मैदान में हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications