राज ठाकरे के मामले की 10 महीने बाद होगी सुनवाई
मुंबई, 18 नवंबर (आईएएनएस)। मुंबई की एक अदालत ने महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (मनसे) द्वारा उत्तर भारतीयों पर हमले से संबंधित एक मामले की सुनवाई के लिए अगले वर्ष 13 सितंबर की तारीख तय की है।
खेरवाड़ी पुलिस ने बांद्रा अदालत में मनसे प्रमुख राज ठाकरे और लगभग 20 अन्य लोगों के खिलाफ एक आरोप पत्र बुधवार को दायर किया।
पुलिस के अधिवक्ता सयाजी नागरे ने मामले की सुनवाई के थोड़ी देर बाद कहा, "राज ठाकरे व्यक्तिगत तौर पर अदालत में उपस्थित थे, क्योंकि वह कानून का हमेशा सम्मान करते हैं।"
नागरे ने कहा कि बांद्रा अदालत के दंडाधिकारी जी.वानखेड़े ने मामले की सुनवाई 10 महीने बाद यानी अगले वर्ष 13 सितंबर को निर्धारित कर दी।
नागरे ने आईएएनएस से कहा कि ठाकरे के अलावा मनसे के 20 उन कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी आरोप पत्र दायर किया गया है, जो उत्तर भारतीयों पर हमले में शामिल थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications