भारतीय मूल की महिला की सम्मान के लिए हत्या (लीड-1)

महिला को सोमवार को लंदन में सड़क किनारे घायलावस्था में पाया गया था और बाद में उसकी मौत हो गई। उसके हाथ कटे हुए थे और शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान थे।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि यह सम्मान के लिए हत्या किए जाने का एक मामला हो सकता है। लंदन के उपनगरीय इलाके में सड़क किनारे 28 वर्षीय गीता औलख को घायलावस्था में पाया गया था। उसके सिर पर घाव के निशान थे और उसके हाथ भी कटे हुए थे। औलख की मौत अस्पताल में हुई। वह ब्रिटेन के सबसे बड़े एशियाई रेडियो स्टेशन 'सनराइज रेडियो' में रिसेप्शनिस्ट थीं।

जांचकर्ताओं का मानना है कि औलख पर सोमवार को उस वक्त हमला किया गया जब वह साउथहाल में दफ्तर का काम खत्म करने के बाद अपने दोनों बच्चों को लेने जा रही थी।

महिला के बच्चों की आयु आठ और नौ वर्ष है। एक राहगीर ने उन्हें अपने बच्चों की आया के म़ुख्य दरवाजे से थोड़ी दूर गंभीर रूप से घायलावस्था में पाया।

इस हत्या मामले में छह संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में महिला का पूर्व पति भी शामिल है।

ब्रिटिश समाचार पत्रों ने कहा है कि पुलिस इस हत्याकांड के पीछे कई पहलुओं से जांच कर रही है। इसमें ईष्र्या, औलख के बच्चों तक पहुंच बनाने या परिवार को अपमानित करने जैसी कहानियां शामिल हैं।

औलख की सम्मान के लिए हत्या किए जाने की आशंका इसलिए है, क्योंकि उसके एक मित्र ने खुलासा किया है कि गीता जिस दाहिने हाथ में कड़ा पहनती थी, उसे ही काटा गया है।

समाचार पत्र डेली मेल ने गीता के एक मित्र के हवाले से लिखा है, "यह भयावह है लेकिन बेहद प्रतीकात्मक है कि गीता का दाहिना हाथ काटा गया। 'कड़ा' एक नैतिक और अच्छा जीवन जीने का एक स्थायी संकेत है। लिहाजा उसकी हत्या उसे अपमानित करने के लिए की गई और शायद यह दिखाने के लिए भी कि वह अपमानित करने लायक हो गई थी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+