वायु गुणवत्ता मानकों की 15 वर्षो बाद की गई समीक्षा
केंद्रीय पर्यावरण एवं वन राज्यमंत्री जयराम रमेश ने कहा, "हमने देश में व्यापक वायु गुणवत्ता मानकों को अधिसूचित किया है, जो यूरोपीय स्तर के बराबर है और अमेरिका में मौजूद मानकों से ऊंचे हैं।"
नए व्यापक वायु गुणवत्ता मानक, वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने तथा सार्वजनिक स्वास्थ्य की रक्षा करने के लिए एक कानूनी खाका मुहैया कराते हैं। यानी कोई भी नागरिक बेहतर वायु गुणवत्ता की मांग को लेकर अदालत का दरवाजा खटखटा सकता है।
रमेश ने कहा, "नए मानकों का सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि औद्योगिक और आवासीय इलाकों के बीच के भेद को मिटा दिया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications