मुझे भविष्य का प्रधानमंत्री न कहें : राहुल गांधी
राहुल गांधी ने विजयवाड़ा में लोयोला कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ बातचीत के दौरान कहा, "कृपया मुझे भविष्य का प्रधानमंत्री न कहें। कोई भी व्यक्ति भविष्य के बारे में निश्चित रूप से कुछ नहीं कह सकता।"
जब कुछ विद्यार्थियों ने गांधी को भविष्य के प्रधानमंत्री के रूप में संबोधित किया तो उन्होंने कहा, "कोई भी व्यक्ति प्रधानमंत्री बन सकता है।"
राहुल गांधी ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अच्छा काम कर रहे हैं। एक सवाल के जवाब में गांधी ने कहा कि आतंकवाद की समस्या से कानून के अनुसार निपटा जाएगा। उन्होंने कहा कि आंतरिक और बाहरी खतरों से निपटने के लिए देश पूरी तरह तैयार है।
जब विद्यार्थियों ने यह पूछा कि वाई.एस.आर.रेड्डी के बेटे जगनमोहन रेड्डी को मुख्यमंत्री क्यों नहीं बनाया गया तो इस पर गांधी कहा कि वह खुद जगनमोहन को राज्य में शीर्ष पद पर देखना चाहते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications